फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   center per hoga kuda nistaran

कूड़े का निस्तारण कर पालिका की आय में वृद्धि करेगा एमआरएफ सेंटर: डीएम

Mon, 09 Nov 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
center per hoga kuda nistaran
फोटो-08- कलक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर पर एमआरएफ स1ंटर की कार्यप्रणाली को समझते जिलाधिकारी अविन - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़े के निस्तारण के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसेलटी (एमआरएफ) सेंटर सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में बनाए जाएंगे। यहां खाद भी बनाई जाएगी। प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगी। इससे पालिका की आय में वृद्धि होगी और कूड़े का सही प्रकार से निस्तारण भी हो सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में कूड़े को निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर पर क्षमता संवर्धन को लेकर आयोजित कार्यशाला में डीएम अविनाश कुमार ने ये बात पालिका व पंचायत के ईओ से कही। कार्यशाला में नेकाफ इंडिया लिमिटेड के सुधाकर तिवारी, प्रभात व प्रवीण पांडेय ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण के बारे में अवर अभियंता को जानकारी दी। उन्होंने निकायों में गीले व सूखे कूड़े का निस्तारण की कार्यविधि भी स्क्रीन पर समझाई। एमआरएफ सेंटर पर सूखे-गीले कूड़े को लाकर उसे अलग कर जो मैटेरियल बचेगा, उसकी खाद तैयार की जाएगी। कार्यशाला में नगर पालिका सदर के ईओ रविशंकर शुक्ला, विमलापति, मुकेश कुमार निगम, अवर अभियंता डीके शाह, जिला परियोजना प्रबंधक एसबीएम पुष्पेंद्र सिंह व अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed