फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cell progeny flared against cow slaughter

गौ हत्या के विरोध में भड़का गोवंश प्रकोष्ठ

Tue, 08 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 08 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cell progeny flared against cow slaughter

जिले के एक समुदाय विशेष बहुल कसबों और क्षेत्रों में

विज्ञापन
वृहद स्तर पर हो रही गौ हत्या को रोकने एवं इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी गौवंश विकास प्रकोष्ठ के बैन तले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया तथा गवर्नर को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए गौवंश विकास प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुनील शुक्ला ने कहा कि जिले में गो हत्या के मुख्य केंद्र के रूप में पाली, शाहाबाद, गोपामऊ प्रमुख रूप से उभरे हैं, पर यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बेनीगंज के सिकंदरपुर में वृहद स्तर पर गौवंशों को मारे जाने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करानेे, गोपामऊ में गोहत्या व मांस निर्यात पर रोक लगाने, अशोक चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा सोल्जर बोर्ड पर लगाने की भी उन्होंने मांग की।

ध्यक्षता करते हुए डा. बाल शास्त्री ने कहा कि नगर में स्मैक, अफीम, चरस व अवैध शराब का धंधा जोरों पर है, जो पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद भी इस पर कोई रोकथाम नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली पिहानी, पाली में ईमानदार पुलिस अफसरों की पोस्टिंग की जाए जिससे गोहत्या जुआं, अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले को 24 घंटे बिजली देने, संडीला औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी डालडा व कताई मिलों को पुन: चालू करवाने, एशिया के मशहूर चीनी मिल की नीलामी की जांच करवा ने की मांगे भी शामिल रही। इस मौके पर गायत्री परिवार, विहिप, बजरंग दल, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, विद्यार्थी परिषद शामिल रही। धरना स्थल पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय गुप्ता, नवीन लोहिया, हर्षवर्धन सिंह, वेदव्रत मिश्र, मिथिलेश द्विवेदी, अवनीश द्विवेदी, अमित शुक्ला, अशोक सिंह, आरवी शर्मा, हरिहर सिंह, दिनेश सविता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed