फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Celebration of Ganpati Bappa, praise of Shri Ram-Hanuman in the pandal

Hardoi News: गणपति बप्पा की धूम, पंडाल में श्रीराम-हनुमान का हुआ गुणगान

Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Ganpati Bappa, praise of Shri Ram-Hanuman in the pandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश का पंडालों में पूजन-अर्चन व आरती हुई। सिनेमा रोड पर श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के पंडाल में संगीतमयी श्रीसुंदरकांड पाठ हुआ। सांडी के सतमठिया पर कलाकारों ने विभिन्न आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं।
सिनेमा रोड पर श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के त्रिलोकी नाथ कंपाउंड के पंडाल में भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन व आरती महाराष्ट्र से आए पुजारियों ने की। शाम को श्रीसुंदरकांड का संगीतमयी पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीराम-हनुमान का गुणगान किया। शाम की आरती में भगवान श्रीगणेश से रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाया। कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, खत्री सभा के अध्यक्ष प्रकाश खन्ना, मराठा मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद मराठा, अर्जुन मेहरोत्रा, पोला रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, दीपक वर्मा, अरूण गुप्ता, विजय वर्मा, संदीप रस्तोगी, लक्ष्मण मराठा, सचिन मराठा, सागर मराठा, तुकाराम मराठा, विष्णु प्रजापति, उज्जवल रस्तोगी, अजय वर्मा, नीरज कपूर, आनंद मराठा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

सांडी कस्बा में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति के तत्वावधान में बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर (सतमठिया) में चल रहे सातवें श्री गणेश महोत्सव के सातवें दिन गजानन महाराज की आरती नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने सपरिवार की। बाबा कलेश्ववर नाथ मंदिर में सोमवार की शाम आरती के पश्चात राजस्थान, लखनऊ, कानपुर व दिल्ली से आए कलाकारों ने बाहुबली बालाजी महाराज, शिव-पार्वती, भगवान शिव का तांडव नृत्य, महाकाल की भस्म आरती व श्रीकृष्ण राधा के तीन तीन रूपों के साथ फूलों की होली, बाबा भोलेनाथ के साथ अघोरी की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। मां काली के विकराल तीन रूपों को दिखाया गया, इसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। समिति के डॉ. पंकज त्रिवेदी, संजीव राठौर, मुकेश वर्मा, अनुराग कुशवाहा, राजीव राजपूत, अशोक राजपूत, कपिल गुप्ता, निखिल अग्निहोत्री, नमन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आज यह होंगे कार्यक्रम
- श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के पंडाल में सुबह भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन व मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- माधौगंज में श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed