फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   celebrated the Feast of Lights

धूमधाम से मनाया गया प्रकाशोत्सव पर्व

Wed, 25 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
celebrated the Feast of Lights

हरदोई। जिले में गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों की सजी पालकी में सजाया और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


बुधवार  को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, अजीत सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का भजन कीर्तन प्रस्तुत हुआ और गुरुनानक देव जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य ग्रंथी ने गुरुनानक देव जी के जीवन के विविध प्रसंगों के माध्यम से चिंतन, चरित्र और व्यवहार सुधारने का संदेश दिया। उन्होंने गुरू जी की महिमा का वर्णन करते हुए कविसर जत्था का संगीतमय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लखीमपुर से आए रागी जत्था भाई जनरैल सिंह जोश ने  शबद गायन प्रस्तुत क रते हुए कहा कि बाबा नानक ने धर्र्म के आधार पर समाज में फैली घ़ृणा व भेदभाव को दूर करने का सफल प्रयास किया।
विज्ञापन


गुरू जी ने सदियों से कुचले पिछड़े लोगाें को अपने गले लगाया। शबद की पंक्तियां पेश की ‘सा धरती भई हरियावली जित्थै मेरा सद्गुरू बैठा आये’ व ‘बाबा आखै हाजिया शुभ अमला बाजौं दोनों रांई’ प्रस्तुत कर श्रृद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात लंगर का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव पर पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी गुरुद्वारा पहुंचे और श्री गुरुनानक देव के जन्म दिवस पर संगत को बधाई देते हुए कहा कि हमें गुरु नान के बताये रास्ते पर चल सच्चाई और ईमानदारी से समाज सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों दर्शन सिंह और जसवंत सिंह ने उमेश अग्रवाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर यशपाल सिंह, गुरुविंदर सिंह, सतपाल सिंह, नैब सिंह, बलकार सिंह, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह, शेर सिंह, सेवक राम जावरानी, लोकेमल नानवानी, दलवीर सिंह, पलविंदर सिंह, अरुण गुप्ता, गौरी शंकर अग्रवाल, राम दास गुप्ता, अशोक भसीन, सुरेंद्र सिंह,दर्शन सिंह,सौदागर सिंह, दलजीत सिंह, प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed