{"_id":"5e4590278ebc3ee5ed1e91a9","slug":"cdo-s-stern-attitude-brought-sweat-hardoi-news-knp5444580104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के सख्त तेवरों से अधिकारियों-कर्मचारियों को आया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के सख्त तेवरों से अधिकारियों-कर्मचारियों को आया पसीना
विज्ञापन
फोटो-24- मल्लावां ब्लाक मुख्यालय में निरीक्षण करतीं मुख्य विकास अधिकारी निधी गुप्ता वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी निधी गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जनपद के चार विकास खंडों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से ब्लाक मुख्यालयों में खलबली मच गई। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के तेवर देख अधिकारी और कर्मचारियों को भी पसीना छूट गया।
बिलग्राम, मल्लावां और माधौगंज में उन्होंने जिम्मेदारों को आड़े हाथों लिया तो सांडी में भी कड़े तेवर दिखाए। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ निधी गुप्ता वत्स ने खंड विकास अधिकारी मयंक द्विवेदी से ब्लाक के कार्यों के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम सचिवों के साथ भी बैठक की।
इस दौरान सीडीओ ने पूछा कि कितने कर्मचारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रह रहे हैं। इस पर अधिकांश ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि सचिव अपनी ग्राम पंचायतों के लिए एक-एक दिन आवंटित कर इसका प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डा. अरविंद मिश्रा से टीकाकरण की प्रगति भी पूछी। इस दौरान एडीओ गिरीश चंद्र के अलावा कन्हैया लाल, नागेश सिंह, सुरेश चंद्र, शिव कुमार, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ ने माधौगंज विकास खंड के औचक निरीक्षण के दौरान सर्विस बुक, मुलाकाती रजिस्टर व शिकायत पंजिका की जांच की। भ्रमण पंजिका पर कोई प्रविष्टि न होने पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल से नाराजगी जताई। गत वर्ष डीएम ने ब्लाक का निरीक्षण किया था, उसकी प्रविष्टि भी भ्रमण पंजिका पर नहीं मिली।
खराब प्रगति पर एडीओ समाज कल्याण अरविंद शुक्ला को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी सरिता को 31 मार्च तक लंबित कार्य पूरे कराने को कहा।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार औचक निरीक्षण के दौरान सीडीओ के तेवर खासे सख्त रहे। कर्मचारियों की बैठक में कुछ अभिलेख अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो-तीन कर्मचारियों के न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक सप्ताह के अंदर सभी रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। दो ग्राम सचिवों को जमकर फटकारा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पृथ्वीराज सिंह भी मौजूद रहे। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को शौचालयों के आसपास साफ-सफाई रखने को कहा।