फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO portfolios tightly screw with the little progress

सीडीओ ने कम प्रगति वाले विभागों के कसे पेंच

Thu, 05 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
CDO portfolios tightly screw with the little progress

जिले के विकास कार्यों की दयनीय स्थिति के बारे में जानकार नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ने पहले ही दिन अपने कार्य करने के तरीके से अधिकारियों को अवगत करा दिया। समय से कार्यालय पहुंचने के बाद दिन भर वह फाइलों में ही लगे रहे।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा की। उन्हाेंने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आए 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन बुधवार को विकास भवन पहुंचते ही विभागों की फाइलों को मंगवा लिया और एक के बाद  एक उनको मानीटर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्हाेंने फाइलों के साथ संबंधित अधिकारियों को भी बुलाया और उनसे पूछताछ की। जिले में सबसे खराब प्रगति वाले विभागों में जिला पंचायत राज विभाग, बिजली विभाग, जल निगम के अधिकारियों को बुलाया और उनसे विभागों की प्रगति पूछी। उन्होंने विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और प्रगति बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने मनरेगा उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन व मनरेगा से संबंधित जानकारियां भी लीं।ो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed