फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO inspects in kasturba vidyalaya, found unclean tank

विद्यालय को इंटर तक करा दो सीडीओ मैम

Wed, 04 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
CDO inspects in kasturba vidyalaya, found  unclean tank
सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को गुरगुज्जा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। पानी की टंकी गंदी मिलने पर उन्होंने वार्डन को फटकार लगाई और बच्चों से व्यवस्था के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने परिसर में लगे फूलदार पौधे व पोषण वाटिका देखी। खेल मैदान भी सही मिला। छत पर उन्होंने पानी की टंकी देखी, जिसमें गंदगी जमा थी। इसपर वार्डन वसुधा को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। परिसर के बाहर भी पानी जमा देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय का गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। भवन की खिड़कियों में लगे टूटे शीशे व टूटी सिंक देखकर भी नाराजगी जताई। इसके बाद सीडीओ छात्राओं के हास्टल पहुंचीं व बालिकाओं से शैक्षिक वातावरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं ने उनसे इस विद्यालय को इंटर तक कराने, कंप्यूटर, विज्ञान व शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की मांग की। जिस पर सीडीओ ने बीएसए को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राशन आपूर्तिकर्ता को नोटिस, होगा स्पेशल आडिट
सीडीओ ने बा स्कूल की रसोई व स्टोर भी देखा। जिसमें उन्होंने पाया कि आपूर्ति कर्ता काफी दिनों बाद आपूर्ति करता है। उन्होंने बीएसए को उपभोग खाद्यान्न को लेकर स्पेशल आडिट कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed