{"_id":"608aa4f28ebc3e59220c71ac","slug":"cdo-hardoi-news-responsible-departmental-officers-if-action-not-taken-hardoi-news-knp6258867187","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हुई कार्यवाही तो जिम्मेदार होंगे विभागीय अधिकारी: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न हुई कार्यवाही तो जिम्मेदार होंगे विभागीय अधिकारी: सीडीओ
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव के मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर यदि कार्रवाई न हुई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। यह निर्देश सीडीओ ने बीएसए व डीआईओएस को दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक आकांक्षा राना ने जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को निर्देशित किया कि जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना कराने के लिए माध्यमिक व बेसिक के अध्यापकों/कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है।
इन्हें रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन दोनों विभाग के 180 अध्यापक/कार्मिक 27 अप्रैल को अनुपस्थित रहे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि उक्त मतगणना कार्मिकों के खिलाफ पंचायतीराज अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट व अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए 30 अप्रैल तक अवगत कराएं। अन्यथा की दशा में निर्वाचन में व्यवधान मानते हुए विभागीय अधिकारी उत्तरदायी माने जाएंगे।