{"_id":"64569fc40724c4db300e8384","slug":"cdo-angry-seeing-poor-quality-of-wheat-hardoi-news-c-12-1-219520-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गेहूं की क्वालिटी घटिया देख सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गेहूं की क्वालिटी घटिया देख सीडीओ नाराज
Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीडीओ ने टड़ियावां और सुरसा के टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट का जायजा लिया। टड़ियावां प्लांट पर गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) को निर्देश दिए कि प्लांट की नियमित साफ-सफाई कराई जाए।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शनिवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थापित पोषक आहार उत्पादन इकाई टड़ियावां के निरीक्षण में साफ-सफाई ठीक न पाए जाने और प्लांट में काम करने वाली महिलाओं की ओर से मॉस्क का प्रयोग न किए जाने की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। स्टोर में रखा कच्चा मॉल भी अव्यवस्थित मिला। इससे स्टोर क्षमता के अनुरूप कच्चा मॉल स्टोर नहीं हो पा रहा है और स्टोर की कमी दिख रही थी। प्लांट के बाहर नाली चोक थी और अंदर गेहूं धुलाई स्थल पर जल निकासी की समस्या के साथ गंदगी थी।तैयार माल के निरीक्षण में पैकैट की पैकिंग निर्धारित मात्रा में कराने के निर्देश दिए। गेहूं पीसते एवं साफ करते समय आटा एवं डस्ट मशीनों पर गंदगी देख सफाई के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वत: रोजगार उपायुक्त मीना सिंह, बीडीओ नरोत्तम कुमार, डॉ. रामप्रकाश आदि साथ रहे।