फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CDO angry seeing poor quality of wheat

Hardoi News: स्ट्रांग रूम में बनवाए गए विजिटर रजिस्टर, अधिकारी दर्ज करेंगे आने और जाने का समय

Sun, 07 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 07 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
CDO angry seeing poor quality of wheat
हरदोई। सभी स्ट्रांग रूम पर आने वाले अधिकारियों को आने और जाने का समय रजिस्टर पर दर्ज करना होगा। स्ट्रांग रूम पर विजिटर रजिस्टर बनवाए गए हैं। प्रत्याशियों के भाग्य पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी के साथ ही सीसी कैमरा की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

13 नगरीय निकायों में 13 अध्यक्ष पद के 113 प्रत्याशियों और 244 वार्डों के सभासद पद के 1176 प्रत्याशियों के भाग्य को मतदाताओं ने मताधिकार के बाद 4 मई को मतपेटियों में कैद कर दिया है। 13 मई को मतगणना होगी। मतगणना तक की अवधि के लिए मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। जिलाधिकारी का कार्यभार देख रही सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया सभी स्ट्रांग रूम पर विजिटर रजिस्टर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही अन्य अधिकारियों की ओर से स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के समय पहले विजिटर रजिस्टर पर पहुंचने का समय दर्ज करना होगा। अधिकारी केवल सुरक्षा बंदोबस्त और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कार्मिका का प्रशिक्षण दो पाली में 9 से 11 मई तक होगा
हरदोई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण सौम्या गुरूरानी ने बताया कि नगरी निकाय निर्वाचन 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए मतगणना कार्मिका का प्रशिक्षण रसखान प्रेक्षागृह में दो पाली में 9 से 11 मई तक होगा।

सीडीओ बताया कि कार्मिकों की ड्यूटी लगाई ज चुकी है और ड्यूटी आदेश संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के माध्यम से वितरित करा दी गईं हैं। बताया कि 9 मई को प्रथम पाली में सुबह 10 से 1.30 बजे तक पार्टी संख्या 01 से 422 के मतगणना पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण होगा और द्वितीय पाली में दोपहर 02 से शाम 5.30 बजे में पार्टी संख्या 423 से 844 के मतगणना सहायक, 10 मई को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 845 से 1266, द्वितीय पाली में 1267 से 1688 तक मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण होगा। बतााया कि 11 मई को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1689 से 2074 तक के चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों और द्वितीय पाली में 09 व 10 मई को प्रशिक्षण में छूटे सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसए को ड्यूटी की व्यवस्था और सीटों पर स्लिप चस्पा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed