फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CBI team raided section engineer office of Balamau Junction

UP: बालामऊ जंक्शन के सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में सीबीआई का छापा, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ले गई साथ

Fri, 16 Feb 2024 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 08:45 PM IST
सार

सीबीआई टीम ने बालामऊ जंक्शन के सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में छापेमारी की। सीबीआई की टीम रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को अपने साथ ले गई।
 

विज्ञापन
CBI team raided section engineer office of Balamau Junction
सीनियर सेक्शन इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालामऊ जंक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय एवं कार्यशाला पर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा। पूछताछ के बाद सेक्शन इंजीनियर को अपने साथ ले गई। सीबीआई टीम के छापे से रेल कर्मियों ने खलबली मच गई।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम बालामऊ जंक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार के कार्यालय पर पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक कार्यालय में जांच पड़ताल की। सीबीआई के कर्मचारियों ने कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार से कई घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई के अधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय में मौजूद कई अभिलेख अपने कब्जे में लिए उनको सीज कर दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही एक लैपटॉप व अन्य उपकरण भी सीज कर दिए। सीज किए गए लैपटॉप व अभिलेख के साथ सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार को भी अपने साथ ले गई। सीबीआई टीम ने इस मामले पर कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। छापे से रेलवे कर्मचारियों में खलबली मच गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। स्टेशन से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed