{"_id":"65c7b214cf49a111cf079f43","slug":"caught-three-prizes-of-rs-10-thousand-each-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110368-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 10-10 हजार रुपये के तीन इनामी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 10-10 हजार रुपये के तीन इनामी पकड़े
Sat, 10 Feb 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पिहानी कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में तलाशे जा रहे 10-10 हजार रुपये के तीन इनामी गिरफ्तार किए हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि तीनों आरोपी क्षेत्र में हैं। शुक्रवार रात पुलिस ने पाली कस्बे के बिरहाना निवासी सूरज, सुलह सरॉय निवासी अमन उर्फ भोला व भगवंतपुर निवासी सूरज को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सूरज को शाहाबाद तिराहा के पास से, अमन को मझिया नहर पुलिया के पास से और सूरज को चठिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
इनमें सूरज के खिलाफ पाली थाने में आठ और पिहानी कोतवाली में एक मामला दर्ज है। सूरज और अमन पर भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीमों में कोतवाल के अलावा कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, सिपाही, नितिन तोमर, मनोज, मोहित रिंकू आदि शामिल रहे। (संवाद)