फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Caught stealing jewellery on the pretext of purchase

Hardoi News: खरीद के बहाने जेवरों की टप्पेबाजी करते पकड़ी गई

Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Caught stealing jewellery on the pretext of purchase
- मल्लावां में सराफा की दुकान से पकड़ी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खरीदने के लिए जेवर देखने के बहाने टप्पेबाजी करने की कोशिश में सराफ ने अपने सहयोगियों के साथ दो महिलाओं को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक महिला भाग निकली। मौके पर मौजूद मिली टप्पेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मल्लावां में दिव्यांशू उर्फ दीपक जायसवाल की ज्वैलरी शॉप है। बुधवार की दोपहर दो महिलाएं जेवर देखने के लिए दुकान पर पहुंची थीं। चांदी के जेवर देखने के दौरान महिलाओं ने चांदी की ही पायल पार करने का प्रयास किया, लेकिन दिव्यांशू ने देख लिया। इस दौरान उसने महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस कोे सूचना दी।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिला ने अपना नाम पता औरैया जनपद के बनारसी दास निवासी सुषमा बताया। उसने बताया कि उसके साथ जालौन जनपद के रजपुरा निवासी मिथलेश कुमारी भी थी।
सीओ रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ी गई सुषमा के खिलाफ कन्नौज, औरैया, जौनपुर, फतेहगढ़, जालौन में जेवर की टप्पेबाजी के नौ मामले दर्ज हैं, जबकि मिथलेश के खिलाफ हमीरपुर में दो और जालौन में एक मामला दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed