फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cattles deadbody thrown in gomti

दूसरे दिन नाव के सहारे, गोमती में बहाए मवेशियों के शव

Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cattles deadbody thrown in gomti
भरावन। सीतापुर सीमा स्थित गोमती नदी पुल के नीचे जलकुंभी में फंसे मवेशियों के शवों को दूसरे दिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाव के सहारे गोमती में ही बहा दिया। अफसरों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित दिखे। ग्रामीणों ने सड़े-गले शवों को प्रवाहित करा जल प्रदूषित किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के रामपुर व सीतापुर के गांव तेरवा के बीच गोमती नदी का पुल है। गुरुवार को गोमती नदी के पुल के नीचे लगभग 24 मवेशियों के शव जलकुंभी में फंसे मिले थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी थी। सीमा-विवाद में दो घंटे शवों का मामला उलझा रहा। आखिर में नापजोख में मवेशियों के शव हरदोई की सीमा में मिलने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से शव गोमती मेें प्रवाहित कराए थे। शुक्रवार को तहसील का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। पशु चिकित्साधिकारी शंभू शरण की मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत कर नाव से शवों को प्रवाहित कराया। भरावन बीडीओ राजीव पांडेय ने बताया कि उनकी ड्यूटी भटपुर क्षेत्र में वैक्सीनेशन में लगी है। जिसके कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed