{"_id":"6b05d5b27cf58313690286b8","slug":"catered-plates-are-expensive-hardoi-news-c-215-1-ckt1001-139291-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कैटर्स प्लेट महंगी, दाम ज्यादा, पकवान कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कैटर्स प्लेट महंगी, दाम ज्यादा, पकवान कम
विज्ञापन
फोटो न-24 सीकेटीपी 20 हिमांशु कैटर्स संचालक।
चित्रकूट। शादियों का सीजन शुरू होते ही कैटरिंग का धंधा तेज हो गया है लेकिन इस बार मेहमान नवाजी मेजबान की जेब पर भारी पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कैटर्स प्लेट महंगी हो गई है और उसमें पकवान कम कर दिए गए हैं। यानी दाम ज्यादा, पकवान कम।
शहर में शादी-विवाह और शुभ कार्यों में ज्यादातर परिवार कैटरिंग से ही खाने की व्यवस्था कराते हैं। इस बार उन्हें प्रति प्लेट 40 से 50 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं फिर भी प्लेट में पहले जैसे व्यंजन नहीं मिल रहे। शहर के शिवम द्विवेदी बताते हैं पिछले साल बहन की शादी में 300 रुपये वाली प्लेट में सात तरह के व्यंजन थे। इस बार वही प्लेट 350 रुपये की हो गई और उसमें खीर गायब हो गई।
वहीं केशव प्रसाद कहते हैं कि पिछले साल भाई की शादी में पांच आइटम वाली प्लेट 280 रुपये में मिली थी। इस बार बहन की शादी के लिए ऑर्डर देने गए तो वही प्लेट 320 रुपये की बताई गई और रसगुल्ला भी मेनू में नहीं रहा। इस बार सामान्य प्लेट में कचौड़ी, तीन तरह की सब्जी, रायता, अचार, चटनी और पेड़े ही मिल रहे हैं। पनीर, कढ़ी, खीर और सलाद के लिए महंगी प्लेट लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बजट के हिसाब से बनता है मेनू
कैटरिंग व्यवसायी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि शादी, जन्मदिन या मीटिंग में बजट के हिसाब से ही व्यंजनों की लिस्ट और प्रति प्लेट कीमत तय होती है। अच्छी थाली 300 से 500 रुपये तक जाती है। महंगाई बढ़ने से उन्हें भी रेट बढ़ाने पड़े हैं। जिले में इस धंधे की मांग लगातार बढ़ रही है।
-- -- -- --
एडवांस पर चलता है धंधा, 20 प्रतिशत तक मुनाफा
पुरानी बाजार के बब्लू सोनी बताते हैं कि ऑर्डर फाइनल होते ही ग्राहक से 30 से 50 प्रतिशत तक एडवांस लिया जाता है। लागत कार्यक्रम के आकार पर निर्भर करती है अगर राशन की बर्बादी रोकी जाए और सही कीमत तय की जाए तो इस धंधे में 10 से 20 प्रतिशत या उससे अधिक तक का शुद्ध मुनाफा आसानी से हो जाता है।