{"_id":"6a46a34b57f6251b6004ea81","slug":"cashier-on-bike-dies-after-being-hit-by-vehicle-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152468-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैशियर की मौत
विज्ञापन
फोटो-21-धर्मेंद्र। फाइल फोटो
हरदोई। सांडी-हरदोई मार्ग पर शांतिकुंज आश्रम के पास बाइक सवार बैंक कैशियर को बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने अपना नाम और पता बताया। इस आधार पर परिजन को सूचना दी गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही उन्हाेंने दम तोड़ दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी धर्मेंद्र (37) भारतीय स्टेट बैंक की सांडी शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ समय से वह पत्नी निशा और बच्चों के साथ हरदोई शहर में पिहानी चुंगी के पास रहने लगे थे। पत्नी निशा ने बताया कि बुधवार रात बैंक से काम निपटाकर वह हरदोई जाने के लिए बाइक से निकले थे।
सांडी थाना क्षेत्र के शांतिकुंज आश्रम के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल के पास ही बाग की रखवाली कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस सेवा को दी। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी निशा, पुत्र शिवा और शिवाय हैं।