{"_id":"5e56b9f58ebc3ef3ab7e1c73","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-women-purse-hardoi-news-knp547147867","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला की पर्स से नगदी-जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला की पर्स से नगदी-जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को पैथोलॉजी में जांच करा रही महिला की पर्स से नगदी व जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने सीएमएस से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उसने कोतवाली में घटना की सूचना दी है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुरवा निवासी कल्पना (22) पुत्री ऋषि कपूर तीन माह की गर्भवती है। बुधवार को वह जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेने गई थी। साथ में उसकी नंद जयंती भी थी। महिला के मुताबिक खून की जांच कराने के लिए वह ओपीडी के कमरा नंबर पांच में संचालित पैथोलॉजी के बाहर लाइन में लगी थी।
इसी दौरान उसकी पर्स से किसी ने सोने के झाले और 1500 रुपये पार कर दिए। जांच कराने के बाद जब कल्पना बाहर निकली तो उसकी नजर पर्स पर पड़ी। पीड़िता ने जेवरात गायब होने की जानकारी नंद को दी। शोर मचाने पर तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी सीएमएस डॉ. रविंद्र सिंह को देकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। सीएमएस ने पुलिस से शिकायत करने की बात कह सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।