{"_id":"5f5d094a8ebc3e5aa644953c","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-palika-contractor-home-hardoi-news-knp5822942113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ठेकेदार के घर से नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ठेकेदार के घर से नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। चोरों ने शुक्रवार रात कस्बे के मोहल्ला भट्पुरी में पालिका ठेकेदार के घर से नगदी और जेवर चुरा लिए।
कस्बा निवासी शफीक बेग नगर पालिका में ठेकेदार हैं। शफीक ने बताया कि पत्नी शन्नो, बेटी के साथ ग्राम दिवाली निवासी बहन के घर गई है। घर में वह और उनके दो बेटे थे। शुक्रवार रात तीनों छत पर सोये थे। शनिवार सुबह कमरों में रखा सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे 87 हजार रुपये और जेवर गायब मिले। मेन गेट बाहर से बंद मिला।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मेन गेट खोला। चोर नगदी समेत एक हार, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी अंगूठी, एक जोड़ी बुंदे समेत लगभग दो लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। शफीक से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इंस्पेक्टर क्राइम इरशाद अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।