{"_id":"621e4eb3567d3720cb73a839","slug":"cash-and-jewelry-blown-in-three-houses-hardoi-news-knp6832747199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में नकब लगा नकदी व गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में नकब लगा नकदी व गहने उड़ाए
विज्ञापन
हरदोई। जिले के अलग-अलग गांव के तीन घर से चोरों ने सोमवार को रात लाखों रुपये के जेवरों समेत अन्य माल पार कर लिया। कोतवाली देहात के फूलबेहटा, ककरहिया और अमिरता गांव को चोरों ने निशाना बनाया है।
कोतवाली देहात के ककरहिया में नत्थू लाल के यहां नकब लगाकर चोर नगदी और गहने पार कर ले गए। वहीं, फूलबेहटा निवासी राम सिंह ने गांव के बाहर मकान बना रखा है।
घर के सभी सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद अमिरता मजरा खुमारीपुर निवासी विनोद शर्मा के घर में सेंध लगा कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। तीन चोरियों ने जहां पुलिस को परेशान कर दिया, वहीं इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
इस बाबत कोतवाली देहात इंस्पेक्टर गंगेश शुक्ला ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अमिरता मजरा खुमारीपुर के विनोद शर्मा की बेटी की शादी होनी है।
कुछ दिन पहले वह बेटी का तिलक चढ़ा चुका था। चोरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए वहां से माल और जेवर उड़ा ले गए। इससे परिजन शादी को लेकर काफी परेशान हैं।