{"_id":"68150fadaa8cecbd130b3ffd","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-7-lakh-stolen-from-two-houses-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130630-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों से नकदी-जेवर समेत सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों से नकदी-जेवर समेत सात लाख की चोरी
Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
- चोरी के बाद खुले पड़े बक्से दिखाते पवन सिंह। संवाद
- फोटो : - चोरी के बाद खुले पड़े बक्से दिखाते पवन सिंह। संवाद
फोटो-19- चोरी के बाद घर मे खुला पड़ा बक्सा। संवाद
फोटो-20- चोरी के बाद खुले पड़े बक्से दिखाते पवन सिंह। संवाद
- मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कंथरी गांव में घटना के वक्त परिवार छत पर था
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। चोरों ने कंथरी गांव में दो मकानों को निशाना बना लिया। इन मकानों से एक लाख तीन हजार रुपये और लगभग छह लाख रुपये कीमत के जेवर चोर चोरी कर ले गए।
कंथरी गांव निवासी पवन सिंह की पत्नी शालिनी वर्मा शिक्षिका हैं। पवन के मुताबिक पांच दिन पहले वह लोग गांव में ही बने नए मकान में रहने चले गए थे। रात में पति पत्नी नए मकान की छत पर साे रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का बेलन खोल दिया और अंदर घुस गए। कमरों के दरवाजे के ताले तोड़कर बेड और बक्सों को खंगाल लिया।
यहां से एक लाख रुपये, सोने का एक हार, चार कंगन, एक जोड़ी झुमकी, नथुनी, मांगबेंदी, पांच अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और कीमती कपड़े चोर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। घर से कुछ ही दूरी पर मक्के के एक खेत में चोरी किए गए कुछ कपड़े पड़े मिले।
विज्ञापन
चोरों ने इसी गांव में कमला के मकान को भी निशाना बनाया। कमला अकेले ही रहती हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह मिथलेश के घर रात में सोने गई थीं। शुक्रवार सुबह वहां से आने पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुलवाकर अंदर गईं तो कमरे के ताले टूटे मिले। तीन हजार रुपये और सोने के एक जोड़ी झाला चोरी होने की बात उन्होंने कही है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों मकानों में जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।