{"_id":"6859942c6e90813d980fc0f6","slug":"cash-and-jewellery-stolen-after-breaking-into-sardapur-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133300-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरदापुर में सेंध लगाकर नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरदापुर में सेंध लगाकर नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
घर की दीवार में लगी सेंध।
हरदोई। सरदापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर मकान में घुस गए। चोर जेवर और 75 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरदापुर निवासी छोटक्कू मिश्रा खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात सभी सदस्य सोने चले गए थे। वह बरामदे में सो रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने देखा कि मकान की पीछे की दीवार में सेंध लगी है। कमरे का सामान फैला पड़ा है।
पुलिस ने मकान के साथ गांव के आसपास छानबीन की। पुलिस को गांव से कुछ दूर एक बक्सा और कपड़े मिले। पीड़ित ने बताया कि बक्से से 75 हजार रुपये नकद के साथ तीन पैंडल, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाली, एक अंगूठी, बिछिया व दो साड़ी चोरी हुई हैं।