फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cash and goods stolen from bike showroom, incident in CCTV

बाइक शोरूम से नगदी व सामान चोरी, घटना सीसीटीवी में कै द

Thu, 23 Jan 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from bike showroom, incident in CCTV
पिहानी। चोरों ने बुधवार की रात कस्बे में स्थित बाइक शोरूम का शटर तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसे चार मेज की ड्रॉर व अलमारी में रखी नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पूरी वारदात शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह शोरूम मालिक से इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बिलाल का कस्बे में ही पिहानी-हरदोई मार्ग पर भैंसटा नदी के पुल के पास बिलाल मोटर्स के नाम से हीरो बाइक का शोरूम व वर्कशाप है। गुरुवार की रात चोरों ने बांस डालकर एक ओर से शटर उठा/तोड़ दिया और शोरूम के अंदर घुस गए। चोरों ने मेज की ड्रॉर व अलमारी में रखे एक लाख तीस हजार रुपये, एचपी का प्रिंटर व चेक बुक चुरा ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रात में ड्यूटी पर मौजूद ग्राम संतरहा निवासी प्राइवेट चौकीदार पप्पू ने सुबह शटर उठा देखा तो शोरूम मालिक को सूचना दी। बताया कि रात में तबियत खराब होने के कारण उसकी आंख लग गई थी, जिसके चलते उसे चोरी की वारदात का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद बिलाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ सूर्य प्रकाश शुक्ला व कस्बा चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने सीवीटीवी फुटेज देखकर चोरों की पहचान करने की कोशिश की। पुलिस ने शोरूम मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में शटर उठाते दिख दो युवक
पिहानी। बाइक शोरूम पर हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सुबह जांच करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमेें रात लगभग पौने दो बजे दो युवक बांस डालकर शटर उठाते नजर आए। यही नहीं इसके बाद चोरों ने कैमरे का मुंह बांस से दूसरी ओर मोड़ दिया। इसके बाद टार्च लेकर एक युवक अंदर घुुसा और कुछ देर बाद दुकान से सामान लेकर बाहर कार में रखता है और दोनों फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed