फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case against four businessmen for misbehaving with food safety team

Hardoi News: खाद्य सुरक्षा टीम से अभद्रता करने पर चार व्यापारियों पर केस

Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Case against four businessmen for misbehaving with food safety team
हरदोई। छापामारी अभियान में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने से रोकने और खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम से उलझना चार व्यापारी नेताओं को भारी पड़ गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने व्यापारी नेताओं पर वाद चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग टीम की ओर से पिहानी कस्बे में 10 अगस्त 2023 को छापेमारी की गई थी। बताया गया कि कस्बे के राकेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से टीम नमूना ले रही थी। तभी राकेश कुमार गुप्ता व उनके भतीजे अचल गुप्ता की ओर से व्यापारी नेता कृष्णपाल राठौर उर्फ गुड्डू राठौर, लाल बहादुर सिंह और अन्य व्यापारियों को बुला लिया गया था।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि व्यापारी टीम से अभद्रता करते हुए उलझ गए और नमूना लेने से रोक दिया था। इससे टीम नमूना नहीं ले सकी थी।
बताया कि इस मामले की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त को भेजी गई थी। आयुक्त की ओर से इन चारों व्यापारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा-62 का वाद चलाने की अनुमति दी गई है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की ओर से इन लोगों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed