{"_id":"653574374d268dd268028d14","slug":"cardholders-of-antyodaya-anna-yojana-are-getting-less-ration-hardoi-news-c-213-1-hra1001-5467-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को मिल रहा कम राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को मिल रहा कम राशन
विज्ञापन
हरदोई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भले ही अंत्योदय अन्न योजना व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सरकार निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही हो लेकिन कोटेदार गड़बड़ी से बाज नहीं आ रहे। शाहाबाद के रामपुर हमजा में खाद्यान्न वितरण की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वह चौकाने वाले हैं। अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को 35 के स्थान पर 28 किलोग्राम खाद्यान्न देने व तीन के स्थान पर दो किलोग्राम चीनी दिए जाने की पुष्टि हुई है। दो किलोग्राम चीनी की कीमत भी 40 रुपये वसूली गई।
तहसील व ब्लॉक शाहाबाद के रामपुर हमजा के प्रधान रामसेवक सहित कार्डधारकों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार शारदा सिंह की ओर से किए जाने वाले वितरण की जांच की। जांच में कार्डधारकों के बयान से वितरण का सच सामने आया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि दुकान पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड नहीं लगे थे। कार्डधारक कमला के चार यूनिट के कार्ड पर 20 के स्थान पर 15 किलोग्राम, रोली के छह यूनिट के कार्ड पर अंगूठा लगवा लिए जाने के बाद राशन न दिए जाने की बात सामने आई।
अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारक सहोदरा के पति गोकरन ने बताया कि उन्हें 35 किलोग्राम के स्थान पर 28 किलोग्राम ही खाद्यान्न मिला। दो किलोग्राम चीनी दी जाती है। पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट में कहा है कि कोटेदार के न मिलने पर स्टॉक व अभिलेखों का सत्यापन नहीं किया जा सका। नियत मात्रा से कम वितरण और चीनी के रुपये वसूलने का दोषी बताते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है।