फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Card holders will now get free food grains only till May 20

Hardoi News: कार्डधारकों को अब 20 मई तक ही मिलेगा निशुल्क अनाज

Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Card holders will now get free food grains only till May 20
राशन कार्डधारकों को अब 20 मई तक ही मिलेगा निशुल्क अनाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में मई माह में हो रहे वितरण की समयावधि में खाद्य और रसद विभाग के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने संशोधन कर दिया है। अब 25 मई के स्थान पर 20 मई तक ही अनाज का वितरण होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को उचितदर विक्रेताओं के माध्यम से निशुल्क अनाज का वितरण कराया जा रहा है। शासन ने अब 25 मई तक होने वाली वितरण की समयसीमा को कम कर 20 मई कर दिया है। बताया कि भारत सरकार ने वितरण और उठान की अवधि को नियमित और सीमित किए जाने के उद्देश्य से वितरण की समयसीमा में कमी की है। सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से उचितदर विक्रेताओं को वितरण की नई समयसीमा की जानकारी दी गई है। उन्होंने राशन कार्डधारक परिवारों से भी अपील की है कि वह 20 मई से पहले-पहले उचितदर की दुकान से अनाज प्राप्त कर लें, जिससे उनके परिवार के लिए आवंटित अनाज लैप्स होने से बचाया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed