{"_id":"647b907917817a95ea0988f4","slug":"car-turned-black-on-the-highway-trampled-three-people-hardoi-news-c-12-knp1008-267519-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईवे पर काल बनी कार, तीन लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईवे पर काल बनी कार, तीन लोगों को रौंदा
Sun, 04 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों व एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंज जलालाबाद के मजरा देवीपुरवा निवासी मुकेश (30) पुत्र रामआसरे, अपने भतीजे राहुल (12) पुत्र नरेश के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर मल्लावां बाजार जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गुलबहा मोड़ के पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुकेश की मौके पर मौत हो गई। राहुल गंभीर घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार ने पैदल जा रहे उन्नाव थाना के बांगरमऊ बरौकी निवासी संदीप (22) पुत्र स्व. कमलेश को भी अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इससे संदीप की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को गंजमुरादाबादबाद सीएचसी पर भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। मुकेश खेतीबाड़ी के साथ दिल्ली मे रहकर काम करता था। पत्नी के अलावा एक बेटा है। वहीं संदीप अविवाहित है। पिता की मौत हो चुकी है। बड़े भाई मनोज ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करता था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। देर शाम राहुल की भी मौत हो गई।