{"_id":"662d4ad0e8cfd36796066414","slug":"car-rams-into-container-after-crushing-teenager-two-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113869-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर को रौंदकर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर को रौंदकर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत
Sun, 28 Apr 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरदोई (पिहानी)। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरैंया के पास एक किशोर को रौंदते हुए कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। घटना में किशोर और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उन्हें लखीमपुर खीरी के पसिगवां सीएचसी भेजा गया, जहां से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। कार सवार एक शादी में शामिल होने शाहजहांपुर जा रहे थे।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी जमन (14) के पिता सोहबत हुसैन एक ढाबे के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनाें को धोने का काम करते हैं। जमन की रिश्तेदारी में शनिवार को एक निकाह होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह पिता को बुलाने धुलाई मशीन पर गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार उसे रौंदने के बाद कंटेनर में पीछे से जा घुसी। जमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कार चला रहे लखनऊ जनपद की इटौंजा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी अंशुमान अवस्थी (28) की मौत हो गई, जबकि कार में ही पीछे बैठीं मां नीलम अवस्थी (50) घायल हो गईं।
नीलम को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि अंशुमान के पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई है। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कार निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
कंटेनर में पीछे से घुसी कार को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कार कंटेनर में फंस गई थी। पुलिस ने मौके पर अलग-अलग स्थानों से कटर मंगवाकर कार के कुछ हिस्से काटने के बाद इसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।