{"_id":"5ddff1e28ebc3e54921f58e8","slug":"car-laden-trola-burnt-up-touching-the-ht-line-hardoi-news-knp5287737170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से टकराया ट्राला, लगी आग, एक कार भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से टकराया ट्राला, लगी आग, एक कार भी जली
विज्ञापन
ट्राले में लगी आग से जली कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शोरूम के बाहर कार लदा ट्राला एचटी लाइन छूने से जल गया। घटना में ट्राला और उसमें रखी एक कार भी जल गई। अन्य कारों को मामूली नुकसान हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज में सजीव अग्रवाल का कार शोरूम है। गुरुग्राम से चार कारें लादकर एक ट्रक गुरुवार सुबह ही शोरूम के बाहर पहुंचा था।
यहां खड़ा करने के दौरान ट्राला हाईटेंशन लाइन से छू गया। तार से निकली चिंगारी की चपेट में आकर ट्राला धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर शोरूम कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की।
दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम के निदेशक यश अग्रवाल ने बताया कि एक कार पूरी तरह जल गई है।

हाईटेंशन तार से छूने से जलता ट्राला। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI
विज्ञापन