{"_id":"68ab49655f8e3fb87e0c1bac","slug":"car-collided-with-pickup-and-bike-vehicles-fell-into-water-filled-pit-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136299-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार ने पिकअप और बाइक में मारी टक्कर, पानी भरे गड्ढे में गिरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार ने पिकअप और बाइक में मारी टक्कर, पानी भरे गड्ढे में गिरे वाहन
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में कार ने दूध लदे पिकअप और बाइक में टक्कर मार दी। घटना में उक्त सभी वाहन सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गए। बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरीखालसा निवासी शहनूर अब्बास (30) गांव के अरशद अब्बास (25) के साथ बाइक से शनिवार देर रात संडीला जा रहे थे। संडीला मल्लावां मार्ग पर जरहा गांव के पास संडीला की तरफ से आ रही कार ने पहले दूध लदे पिकअप और फिर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों वाहन सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गए।
घटना में शहनूर, अरशद और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी संडीला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पिकअप चालक का नाम पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।