{"_id":"645d3a3ce7e8de1e01040664","slug":"car-collided-with-bolero-one-died-hardoi-news-c-12-1-228432-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बोलेरो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बोलेरो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में कोथावा संडीला मार्ग पर लोटस हॉस्पिटल के समीप सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में कार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में बैठे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक बराती की मौत हो गई।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कोड़री निवासी सुरेश बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ गांव निवासी राजू के भतीजे महेश की शादी मे पंहुचा था। देर शाम को जरौआ से बोलेरो मे बैठ कर कछौना कोतवाली क्षेत्र के समोधा गांव बरात जा रहा था। तभी कोथावा कस्बे मे लोटस हॉस्पिटल समीप बोलेरो बंद हो गई। इस दौरान संडीला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बोलेरो में बैठे बराती थाना कछौना के कोड़री निवासी सुरेश (65), नरेश (50), गुड्डू (38), वैष्णवी (22), सुशील (16) ,थाना अतरौली के माहुपारा निवासी बुद्धा (38), बेनीगंज क्षेत्र जरौआ सियाराम (15) और बोलेरो चालक मलहपुर निवासी श्याम जी घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, लग्जरी कार में सवार कानपुर के बजरिया निवासी, यश कुमार (25), कानपुर के दर्शन पुरवा निवासी रोहन जायसवाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने निजी वाहन व एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा को भिजवाया गया। घायल सुरेश को लखनऊ ले जाते समय मलिहाबाद पास उसकी मौत हो गई।