{"_id":"641a029dc1dcd76edc045554","slug":"car-collided-with-auto-nine-injured-hardoi-news-c-12-1-135477-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, नौ घायल
विज्ञापन
पाली। पाली-रूपापुर मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी भेजा।
जनपद फर्रुखाबाद निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी पाली थाने के करीमपुर गांव में है। मंगलवार को वह ऑटो से नीमकरोरी बाबा के दर्शन करने के लिए गया था।
ऑटो पर पाली थाने के करीमपुर निवासी लाल बहादुर उसकी पत्नी पूनम, शिशुपाल व उसकी पत्नी गंगारानी के अलावा धनदेवी, संजू व दो बच्चे सवार थे। ऑटो चालक मनोज के मुताबिक वापस आते समय पाली-रूपापुर मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो चालक व दो बच्चों सहित सभी नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पाली पीएचसी भेजा। जहां सभी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।