फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car collided with a bike and fell into the pond

Hardoi News: बाइक में टक्कर मार तालाब में गिरी कार

Tue, 22 Aug 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a bike and fell into the pond
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई- सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। मौके पर पहुुंचे ग्रामीणों ने कार चला रहे युवक को किसी तरह बाहर निकाला। घटना में कार और बाइक चालक घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से सांडी कस्बे के रहने वाले बिलाल (24) पिछले कई वर्ष से अपने मामा हफीज खां के घर बावन कस्बे में रहता है। मंगलवार दोपहर वह कार से हरदोई जा रहा था। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बहरुआपुर निवासी पवन (21) बाइक से हरदोई से अपने गांव जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना में कार चला रहे बिलाल और बाइक चला रहे पवन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। तालाब में गिरी कार को क्रेन से बाहर निकलवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed