फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Candidates are spending on diesel-petrol and lunch of supporters

Hardoi News: डीजल-पेट्रोल और समर्थकों के लंच पर खर्च कर रहे प्रत्याशी

Thu, 09 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Candidates are spending on diesel-petrol and lunch of supporters
हरदोई। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए डीजल-पेट्रोल और समर्थकों के लंच पैकेट पर विशेष ध्यान दे रहें हैं।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने आय-व्यय का दूसरी बार ब्योरा दाखिल किया है। व्यय अनुवीक्षण टीम ने प्रत्याशियों के आय-व्यय का ब्योरा जांच लिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी खर्च में आगे हैं, जबकि सपा और बसपा प्रत्याशी दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं।
लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र हरदोई से दलीय सहित 12 प्रत्याशी और संसदीय क्षेत्र मिश्रिख से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आयोग की व्यवस्था के अनुसार प्रत्याशियों को नामांकन के दिन से चुनाव के आय-व्यय का ब्योरा देना होता है। दूसरी बार प्रत्याशियों ने आय-व्यय का ब्योरा जमा कर दिया है। प्रत्याशियों ने दिए ब्योरे में डीजल-पेट्रोल के साथ ही समर्थकों के खाने-पीने पर अधिक ध्यान दिया है। दलीय प्रत्याशियों ने गांवों की जनसभाओं में फर्नीचर पर भी खर्च दिखाया है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र हरदोई में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने सभी प्रत्याशियों से अधिक खर्च किया है। इनकी ओर से दिए गए विवरण में 42 लाख खर्चा दिखाया गया है। सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने करीब 19 लाख रुपये चुनावी कार्यों पर खर्च किए हैं। ऐसे ही बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर ने चार लाख रुपये, नारी नर रक्षक पार्टी के मुन्ना लाल ने 53,000 रुपये, लोकजन संघर्ष पार्टी के ब्रह्म प्रसाद ने 31,000 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार वर्मा ने 1,40,000 रुपये और निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार ने 13,500 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र मिश्रिख में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने अब तक 24 लाख रुपये खर्च किए हैं और अन्य प्रत्याशियों से इनका खर्चा सबसे अधिक है। सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी ने 14,00,000 रुपये खर्च किए हैं। बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार ने अब 9,00,000 रुपये खर्च किए हैं। नारी नर रक्षक पार्टी की प्रत्याशी वंदना वर्मा ने 1,00,000 रुपये, लोकजन संघर्ष पार्टी की नीलम सिंह ने 50,000 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशियों में ललित कुमार ने 1,25,000 रुपये, अवधेश कुमार ने 41,000 रुपये और रामपाल ने 21,000 रुपये खर्च किए हैं। आयोग से नामित प्रेक्षकों ने आय-व्यय के ब्योरे को टीम की जांच-पड़ताल के बाद अवलोकन किया।

व्यय अनुवीक्षण टीम के नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को मतदान से पहले तीसरी बार आय-व्यय का ब्योरा जमा किए जाने के लिए कहा गया है। बताया कि आज (शुक्रवार) को विकास भवन सभागार में सुबह 10 बजे से प्रत्याशी व इनके अभिकर्ता की ओर से आय-व्यय का ब्योरा टीम के पास जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed