{"_id":"66805ffc3a6330c46e081d04","slug":"campaign-launched-to-create-awareness-about-new-laws-coming-into-effect-from-tomorrow-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116370-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कल से लागू हो रहे नए कानूनों के बारे में जागरूक करने के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कल से लागू हो रहे नए कानूनों के बारे में जागरूक करने के लिए चला अभियान
विज्ञापन
हरदोई। आगामी एक जुलाई से लागू होने वाली भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान पुलिस ने शुरू किया है। इस अभियान की मंशा हर किसी को नए सुरक्षा कानूनों से अवगत कराना है। इसी क्रम में एसपी केसी गोस्वामी ने शहर कोतवाली में एक बैठक की और लोगों को नए कानूनों के बारे में बताया।
एक जुलाई से नए कानून लागू हो रहे हैं। पूर्व के कई नियमों में बदलाव करने के साथ ही अपराध की धारा भी बदली गई है। इसके बारे में शनिवार को शहर कोतवाली में एसपी केसी गोस्वामी ने जन सामान्य को जागरूक किया। एसपी ने कहा कि नए कानूनों का प्रचार-प्रसार करने में भी सभी जागरूक लोग मदद करें। उन्होंने कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य जल्द से जल्द पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
उधर, दूसरी ओर बिलग्राम कोतवाली में भी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि नए कानूनों के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही सभी जागरूक लोगों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। यहां प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा भी मौजूद रहे।