{"_id":"61df18a301281830a35bae93","slug":"cable-burn-no-electricity-in-40-villages-hardoi-news-knp6750020114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का केबिल फुंका, नदी पार के 40 गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का केबिल फुंका, नदी पार के 40 गांव की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। पलिया विद्युत उपकेंद्र से रामगंगा नदी पार के 40 गांवों को बिजली आपूर्ति देने के लिए बेड़ीजोर पुल के ऊपर से निकाली गई एचटी लाइन की केबल रविवार से फुंकी पड़ी है। इसके कारण 40 गांवों की बिजली गुल है।
अक्तूबर में आई बाढ़ के दौरान कई मेन लाइन के विद्युत पोल रामगंगा नदी में समा गए थे। तब रामगंगा नदी के पार बसे 40 गांवों की आपूर्ति एक माह तक बाधित रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर बेड़ीजोर पुल से नदी के उस पार तक आपूर्ति देने के लिए पुल के ऊपर से एचटी केबल डाली गई थी। रविवार को बारिश के दौरान केबल फुंक गई, इसके बाद से रामगंगा नदी के पार बसे कुंडापुरा, बारामऊ, गढ़िया, ढकपुरा, बूचापुर, दहेलिया, बेसहारा, अहिरनपुरवा, सुलखामऊ, मुरवा-शहाबुद्दीनपुर, जवाहर पुरवा, किसुनपुरा, बेहटालाखी, मुरचिया, मुरचाराम नगर, प्यारीपुर आलमपुर, अदनियापुर व झंडापुरवा समेत 40 गांवों की आपूर्ति ठप है।
आपूर्ति न मिलने से 60 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वीरेंद्र रावत ने बताया कि खराब लाइन ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत पूरी होते ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।