फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bypassing the order, the clerk of the block stood at the headquarters

Hardoi News: आदेश दरकिनार, ब्लॉक के लिपिक मुख्यालय पर डटे

Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bypassing the order, the clerk of the block stood at the headquarters
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लॉक लिपिकों को मुख्यालय भेजने और राजकीय लिपिकों से ही शासकीय कार्य लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में पूर्व में बीएसए की ओर से भी ब्लाॅक लिपिकों को ब्लाॅक मुख्यालय पर बैठने के निर्देश दिए गए थे, मगर वे सभी पत्र फाइलों में दबकर रह गए हैं। शिक्षा निदेशक के पत्र आने से एक बार फिर से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में राजकीय और परिषदीय लिपिक तैनात हैं। परिषदीय लिपिकों को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठने के निर्देश हैं। इस संबंध में लगातार उच्चाधिकारियों के आदेश जारी होते रहे हैं, मगर जनपद में ब्लॉक लिपिक मुख्यालय पर ही डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय लिपिकों को ब्लॉक के साथ शासकीय कार्य भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसकी आड़ में ब्लॉक लिपिक मुख्यालय पर नहीं बैठ रहे हैं और शिक्षकों को छोटे से छोटे कार्य के लिए मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश के क्रम में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी पत्र में बीएसए को निर्देशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि विभाग में राजकीय शिक्षकों से ही शासकीय कार्य लिए जाएं और परिषदीय लिपिकों काे ब्लॉक पर भेजा जाए और उनसे कार्य लिया जाए। पत्र के आने से विभाग में फिर खलबली मच गई हैं। बीएसए डाॅ. विनीता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

इनसेट
नाम किसी का काम कोई कर रहा
बेसिक शिक्षा विभाग में राजकीय और परिषदीय लिपिकों को ब्लॉक के साथ शासकीय कार्य आवंटित है। उसी के अनुसार लिपिकों को पटल का कार्य करना चाहिए, मगर विभाग में पटल किसी के नाम और पत्रावली कोई चला रहा है। विभाग में इस कारण जांच के दौरान आधे से अधिक पत्रावलियों का पता नहीं चल पता है। विभाग में कई पत्रावली गायब चल रही है, जिनका आज तक पता नहीं चल सका है और कार्रवाई फाइलों में दब कर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed