{"_id":"5fca72db8ebc3ecf635a54e9","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp598021074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही निवासी श्रीनाथ सिंह (25) पुत्र रवि सिंह ट्रक चालक था। गुरुवार को वह माधौगंज स्थित राइस मिल से चावल लादकर सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ स्थित गोदाम गया था।
ट्रक खड़ा करने के बाद गोदाम से परिचित की बाइक लेकर वह देर रात खाना खाने सेमरा चौराहे गया था। वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने मृतक के पास मिले फोन से परिजनों को हादसे के बारे में बताया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।