{"_id":"5f11e68d8ebc3e63ae52ae48","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp5717724113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद-पाली मार्ग पर गुरुवार रात ग्राम परेली के निकट भाभी और भतीजे को दवा दिलाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी मोहित (19) पुत्र पृथ्वीपाल गुरुवार को भाभी अनीता (30) पत्नी रोहित और भतीजे अनुराग (3) पुत्र रोहित को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुदनियापुर दवा दिलाने गया था। गुरुवार रात तीनों बाइक से गांव मवैया लौट रहे थे। शाहाबाद-पाली मार्ग पर ग्राम परेली के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण मोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घटनास्थल से ही उसकी भाभी अनीता ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इस बीच राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहित और मामूली रूप से चुटहिल अनीता व अनुराग को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में देर रात मोहित की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और गांव में ही खेती करता था। घटना की जानकारी मिलने पर मां राजेश्वरी बदहवास हो गईं। पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।