{"_id":"5e69380b8ebc3eeb4b563cc8","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp549763882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर होली मिलने जा रहे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर होली मिलने जा रहे बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जोगेंद्र की पत्नी सीमा व अन्य परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। चचेरे भाई के साथ बुआ के घर होली मिलने जा रहे युवक की बाइक हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हेलमेट न लगाए होने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई की हालत गंभीर है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के मजरा बख्तावरपुरवा निवासी जोगेंद्र (30) पुत्र जयपाल खेती करता था। बुधवार शाम चार बजे वह चचेरे भाई मुकेश (35) पुत्र लक्ष्मण के साथ बाइक से बुआ के घर अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरवा जा रहा था।
हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर हर्रई पुल के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार सड़क किनारे पोल से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा और एक पुत्री है।