फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rally for pention

पुरानी पेंशन की खातिर अधिकार मंच ने निकाली बाइक रैली

Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
byke rally for pention
-जिंदपीर चौराहे पर बाइक रैली निकालते कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिक? - फोटो : HARDOI
हरदोई। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शहर भर में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

बिलग्राम चुंगी के पास शिक्षक भवन से मंगलवार को निकली बाइक रैली की शुरुआत में मंच अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। सांसद विधायकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू रहेगी और सरकारी कर्मियों को 40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं मिलेगी यह कहां का न्याय है। मुख्य संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मियों के वेतन का बचा हुआ अंश है कोई खैरात नहीं है। इसे कर्मी लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

बाइक रैली का नेतृत्व इंजीनियर जयप्रकाश, गिरजा शंकर वाजपेयी व अक्षत पांडे ने किया। रैली शिक्षक भवन से शुरू होकर कृषि भवन, रेलवे स्टेशन, जिंदपीर चौराहा, जिला चिकित्सालय, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, लोक निर्माण विभाग, नहर रोड, नलकूप आफिस, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश कुमार को सौंपा गया। इस मौके पर अनिल कुमार, विजय कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, श्यामा कुमार सिंह, सुरेंद्र राठौर, नवीन सहगल, माधुरी शर्मा, डॉ. गीता, श्रवण कुमार पाल आदि बाइक रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed