फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident news, one people died

Hardoi Accident: बेकाबू बाइक ई-रिक्शा से टकराई, युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 04 Sep 2022 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi Accident news, one people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में मल्लावां मार्ग पर ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर भटौली निवासी मुकेश (30) खेती करता था। शनिवार दोपहर वह बाइक से संडीला जा रहा था।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र में मल्लावां मार्ग पर स्थित ज्वाला खेड़ा पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शा में घुस गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसके मोबाइल फोन से राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन उसे एंबुलेंस से संडीला सीएचसी ले गए लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से तब तक उसकी सांसें थम गईं। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता, दो बेटे व एक बेटी है। संडीला कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed