फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke dcm collision, bdc died

खड़े डीसीएम में घुसी बाइक, बीडीसी की मौत

Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
byke dcm collision, bdc died
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला

 हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिल्हौर कटरा हाईवे पर कटियारी डिग्री कालेज के निकट बाइक सवार तीन लोग खड़े डीसीएम से टकरा गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक क्षेत्र पंचायत सदस्य था। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंासी निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश (37) गांव के ही श्याम बिहारी (52) और माधवराम (35) के साथ हरपालपुर बाजार से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। कटियारी डिग्री कालेज के निकट बिल्हौर कटरा हाईवे पर सड़क पर खड़े डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेज दिया। यहां चिकित्सक ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्याम बिहारी और माधवराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके के गणमान्य लोगाें की भीड़ सीएचसी में लग गई। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि  डीसीएम चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed