फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Buy paddy of registered farmers only: ADM

रजिस्टर पर दर्ज होगा आधार नंबर, किसान करेंगे हस्ताक्षर

Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Buy paddy of registered farmers only: ADM
धिान खरीद में किसानों के नाम पर बिचौलिये जमकर खेल कर रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए एडीएम ने सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी एजेंसियों व केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर उन्हीं किसानों का धान खरीदें, जिनके नाम पंजीकृत हैं। अगर किसान का कोई परिजन धान लेकर आता है तो उसके आधार कार्ड का नंबर रजिस्टर में दर्ज करा उसके हस्ताक्षर कराएं।
जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद की जा रही है। खरीद के लिए खोले गए 91 क्रय केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष शुक्रवार की शाम तक 19 लाख 94 हजार क्विंटल (लगभग 147 प्रतिशत) धान की खरीद की जा चुकी है। लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक खरीद होने के बाद भी क्रय केंद्रों पर से किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि केंद्रों पर बिचौलियों द्वारा जमकर खेल किया जा रहा है। खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। केंद्रों पर अव्यवस्था की शिकायत के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह ने व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर उन्हीं किसानों से धान की खरीद की जाए, जिनका नाम पंजीकृत है। अगर विशेष परिस्थिति में किसान के घर का कोई सदस्य धान बेंचने आता है तो पहले उसका सत्यापन कर लिया जाए। सत्यापन के साथ ही केंद्र पर आए किसान के परिजन का आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में दर्ज कर उसके दस्तखत कराएं।

अगर कहीं भी नियम विरुद्ध खरीद की जानकारी मिली तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों के निरीक्षण के दौरान इसकी भी जांच की जाए कि केंद्र पर धान बेचने वाले किसान वास्तविक किसान हैं या बिचौलिए। अगर बिचौलिए से खरीद होने की पुष्टि हो तो कार्यवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed