फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman beaten after minor dispute, accusations on police

मामूली विवाद के बाद व्यापारी की पिटाई, पुलिस पर आरोप

Thu, 21 Jan 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman beaten after minor dispute, accusations on police
फोटो-9-जिला अस्पताल में भर्ती रामदास का हाल देखते प्रभारी शहर कोतवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने बुधवार देर रात तूल पकड़ गया। घटना में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पूरे मामले में एक ग्राम प्रधान के इशारे पर एक पुलिस उपनिरीक्षक और सिपाही द्वारा पीटे जाने का आरोप है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी आकाश कुमार गुप्ता की बेकरी हरदोई में नघेटा औद्योगिक क्षेत्र में है। आकाश के मुताबिक वह खुद ही वैन से ब्रेड की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

बुधवार को वह ब्रेड देने के लिए सांडी थाना क्षेत्र के मदनपुर गया था। यहां रास्ते में दूसरी तरफ से मदनपुर निवासी एक व्यक्ति की पिकअप आ रही थी। इस पर आकाश ने अपनी वैन किनारे की तो मिट्टी में फंस गई। इसी को लेकर आकाश और पिकअप चालक के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पिकअप चालक ने वैन के टायरों की हवा निकाल दी। इसकी जानकारी आकाश ने अपने पिता रामदास गुप्ता (45) को दी। रामदास गांव से कार पर मदनपुर पहुंच गए और विवाद करने वाले पिकअप चालक के घर पर उलाहना देने लगे। इस पर पिकअप चालक और उसके परिजन हमलावर हो गए। इसी दौरान आकाश ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
आरोप है कि यूपी 112 की टीम आकाश और रामदास को लेकर गांव से जाने लगी, तभी सांडी थाने के एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही दूसरी जीप से पहुंच गए। यूपी 112 की पीआरवी से रामदास को उतार लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
जब रामदास बेसुध होकर गिर गया, तो सिपाही ने जीप से उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया। इस पूरे घटनाक्रम में आकाश भी साथ में रहा। जिला अस्पताल पहुंचकर आकाश ने अपने परिचितों और परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो सीओ बिलग्राम और सीओ सिटी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामदास की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
आकाश का आरोप है कि एक ग्राम प्रधान के इशारे पर सांडी थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसके पिता की पिटाई की है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष सांडी अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
सपा नेताओं ने एसपी को दिया ज्ञापन
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारी रामदास गुप्ता से मारपीट करने वाले उपनिरीक्षक, सिपाही और ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाए।

साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग भी की गई है। इस दौरान सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना, राम बरन, पवन गुप्ता, फूल सिंह, अमित वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो-10-रामदास के पुत्र आकाश से घटना कीजानकारी लेते सीओ बिलग्राम विशाल यादव और सीओ सिटी विकास जायस?

फोटो-10-रामदास के पुत्र आकाश से घटना कीजानकारी लेते सीओ बिलग्राम विशाल यादव और सीओ सिटी विकास जायस?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed