फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Business operations of two establishments suspended due to disregard for cleanliness and safety standards.

Hardoi News: गंदगी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर दो प्रतिष्ठानों के कारोबार पर रोक

Tue, 29 Sep 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Business operations of two establishments suspended due to disregard for cleanliness and safety standards.
हरदोई। आमजन की सेहत और खाद्य पदार्थों को तैयार किए जाने में खिलवाड़ पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गंदगी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर दो प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद करा दिया। वहीं एक मिठाई का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ अभियान जारी है। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि टीम ने शहर में पूजा होटल वाली गली में न्यू अग्निहोत्री भोजनालय का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन ने निरीक्षणणें पाया कि भोजनालय में गंदगी थी। स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। संचालक अशराफ टोला निवासी राम किशोर को कारोबार बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि मैदा पट्टी बनाने की इकाई में भी बड़ी मात्रा में गंदगी मिलने पर काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल ने महोलिया शिवपार स्थित रमेश की खाद्य निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। संचालक को नोटिस दी गई है। बताया कि बड़ा चौराहा स्थित श्री राम मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन ने निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed