{"_id":"69fe34889140e10960015399","slug":"bus-terminals-located-outside-the-city-will-begin-operations-starting-monday-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149434-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शहर के बाहर से बस अड्डों का सोमवार से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शहर के बाहर से बस अड्डों का सोमवार से होगा संचालन
विज्ञापन
- डीएम ने जाम से छुटकारा दिलाने के जांच अभियान चलाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के बाहर से निजी बस अड्डों का सोमवार से संचालन कराया जाएगा। डीएम अनुनय झा ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारी और बस मालिकों से कहा कि अब बसें शहर के अंदर नहीं आएंगी।
डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि सोमवार 11 मई से सभी मार्गों की बसों का संचालन नगर के बाहर तय बस स्टैंड से कराया जाए। किसी भी मार्ग की बसें नगर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। बस मालिकों ने नए बस स्टैंडों पर जलभराव की समस्या बताई। इस पर डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पंप सेट लगवाकर जल निकासी कराई जाए। सदर एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी बस स्टैंडों पर मार्गों की जानकारी के लिए होर्डिंग एरिया निर्धारित करें। उन्होंने एआरटीओ और यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शों की व्यापक चेकिंग कराएं। अवैध रूप से चलने वाले ई-रिक्शों के चालान के साथ कार्रवाई करें। बैठक में सीडीओ नेहा ब्लाडबाल, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित एएसपी, एआरटीओ, ईओ बस एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।