{"_id":"6a57cb2f33447e3a2e04194d","slug":"bus-swerved-to-avoid-children-on-a-scooter-and-fell-into-a-dry-minor-canal-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153208-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्कूटी पर बच्चे, बचाने में बस सूखी माइनर में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्कूटी पर बच्चे, बचाने में बस सूखी माइनर में गिरी
विज्ञापन
कटरा-उन्नाव हाईवे पर हादसा, हरदोई डिपो की बस में सवार 15 यात्री सुरक्षित
दूसरी बस से गंतव्य के लिए किया गया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। कटरा-उन्नाव हाईवे पर कन्हारी गांव के पास बुधवार दोपहर को हरदोई डिपो की बस स्कूटी सवार बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। पहले बस सड़क पर चल रहे एक ट्रक से टकराई और फिर सड़क किनारे सूखी माइनर में जा गिरी। गनीमत रही कि यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक रवाना कर दिया गया।
हरदोई डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर हरदोई आ रही थी। कन्हारी गांव के पास अचानक स्कूटी पर सवार कुछ बच्चे हाईवे पर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ दी इससे बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद माइनर में उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
राहगीरों ने बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ खरोचों को छोड़कर किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और चालक व परिचालक से जानकारी ली।
विज्ञापन
एआरएम ने बताया कि बस में सवार सभी 15 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि समय रहते स्थिति संभाल ली गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक की सूझबूझ और माइनर में पानी न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।