{"_id":"64b2f8569863f74d0902aae5","slug":"bus-collided-with-bike-and-car-three-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-727-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बस ने बाइक व कार में मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बस ने बाइक व कार में मारी टक्कर, तीन घायल
Sun, 16 Jul 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर में शनिवार की शाम बेकाबू बस ने सनसनी फैल दी, हालांकि बड़ी घटना होने से बच गई। डीएम चौराहा से पहले मजार के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सवार घायल हो गया, जबकि फुटपाथ पर मौजूद लोग भी बस की चपेट में आने से चोटिल हो गए। बस इसके बाद कार में मारते हुए कूड़ाघर में जा घुसी। दी।
बस की टक्कर से कोतवाली देहात के हबीबपुर नयागांव निवासी श्रीकृष्ण घायल हो गए। सड़क के किनारे खड़े नुमाइशपुरवा निवासी जाहिर व रद्धेपुरवा रोड निवासी पिंटू को टक्कर मार दी। दोनों को हल्की चोटें आईं हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बताया गया कि बस को परिचालक चला रहा था। हादसे के बाद बस का चालक व परिचालक फरार हो गया। बताया गया कि उक्त बस हरदोई-लखीमपुर खीरी मार्ग पर चलती है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने क्रेन से बस को कूड़ाघर से निकलवाया गया।