फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus and truck collide in fog , six injured

कोहरे में बस और ट्रक की भिड़ंत, छह घायल

Thu, 25 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bus and truck collide in fog , six injured

घने कोहरे साफ दिखाई न देने से बुधवार को तड़के लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस और सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के  महसोना मोड़ के निकट सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ की ओर जा रही हरदोई डिपो की बस व सामने से आ रहे गेहूं से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक गुलाम हुसैन निवासी मल्लावां, क्लीनर जगदीप, बस में सवार बिट्टा देवी पत्नी रमेश निवासी मल्हेरा, दया पुत्री रामाधार निवासी रहीमाबाद घायल हो गए। दो अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसे से बस यात्रियों में चीख-पुकार मची रही। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलोें को अस्पताल भिजवाया, जहां गुलाम हुसैन, बिट्टा और दया को भर्ती कर लिया गया जबकि मामूली घायल तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed