{"_id":"56f81c2e4f1c1b4b42f1511b","slug":"bullion-traders-ahead-of-the-train-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने ट्रेन के आगे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने ट्रेन के आगे किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एक्साइज ड्यूटी को काला कानून बता उत्तर प्रदेश स्वर्णकार सराफा सभा के बैनर तले सराफा व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के आगे विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिंह सिंपल ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र सरकार ने काला कानून लागू किया है। उससे कई हजार करोड़ रुपये का कारोबार का नुकसान स्वर्ण व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय स्वर्णकार व्यापारी की जीविका अधर में लटक गई है। उनको रोजी रोटी की दिक्कत का साना करना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने में पूरे उत्तर प्रदेश के स्वर्णकार व्यापारी एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे।
विज्ञापन
स्वर्णकार नेता सुधीर सोनी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ छलावा किया है। उसका कागजी गुब्बारा फूट चुका है। भाजपा ने देश की जनता को भ्रमित कर केंद्र में अपनी सरकार बनाकर जनता को गुमराह किया है। व्यापारी नेता मनीष वर्मा ने कहा कि लगातार पूरे देश में जहां जहां चुनाव हो रहे हैं वहां पर भाजपा को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भोला रस्तोगी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 25 दिनों से देशव्यापी आंदोलन की बंदी चल रही है। काला कानून वापस लेने तक बंदी जारी रहेगी। इस मौके पर व्यापारी नेता जितेंद्र वर्मा, संजीव सिंह, आदर्श दीपक मिश्र, सुशील सोनी, विजय स्वर्णकार, राज सोनी, अरविंद, सुधीर सोनी, संजीव, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन से आठ मिनट लेट हुई त्रिवेणी
सराफा व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना रेलवे प्रशासन को पूर्व से ही लग गई थी जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी व आरपीएफ पहले से ही सतर्क रही। उधर, व्यापारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी अप त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हार्न देते ही पदाधिकारी इधर उधर हुए लेकिन फिर भी ट्रेन आठ मिनट और लेट हो गई। तीन घंटे 50 मिनट विलंब से ट्रेन दोपहर दो बजे प्लेटफार्म पहुंची और दो बजकर 13 मिनट पर रवाना हुई।